बिहार के पटना में कल सम्राट चौधरी की नई सरकार का 7 मई को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है. एक दिन पहले पटना में मूसलाधार बारिश से गांधी मैदान में कीचड़-कीचड़ हो गया है.

पटना में मूसलाधार बारिश
बिहार की राजधानी पटना में भयंकर और मूसलाधार बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण पटना के गांधी मैदान में पानी और कीचड़ भर गई है. आपको बता दें कि बिहार में सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है और गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.
पूरी हो गई तैयारियां
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चल रही तैयरियों के बीच में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां सारी तैयारी धुली हुई नजर आ रही है. आपको बता दें कि पटना के गांधी मैदान में सम्राट सेना के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. कैबिनेट के लिए बीजेपी और जेडीयू के बीच में 50-50 का फार्मुला भी बन गया है.
7 मई को होना है समारोह
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 मई को राजधानी पटना में मौजूद ऐतिहासिक गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है. जिसको लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अब बुधवार को पटना में जोरदार बारिश हुई है.
कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. इसी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं. कार्यक्रम को देखते हुए गांधी मैदान में सजावट की जा रही है. हालांकि बारिश के कारण गांधी मैदान में कीचड़-कीचड़ हो गया है.
यह भी पढे़ं- योगी कैबिनेट विस्तार की तैयारियां तेज, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, युवा चेहरों की एंट्री तय?
