तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध वोट डालने के आरोप में चेन्नई पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. ये सभी लोग देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. जिसके बाद इनके नतीजे घोषित होकर राज्य में नया मुख्यमंत्री भी बन गया है. अब चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध रूप से डाले गए वोटों के मामले में कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में चेन्नई पुलिस ने अवैध वोट डालने के आरोप में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.
देश छोड़ने की कर रह थे कोशिश
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी आरोपी तमिलनाडु चुनाव होने के बाद देश को छोड़ने की तैयारी में कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ा है. इन नागरिकों को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध वोट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
नकली पहचान पत्र से डाला वोट
आपको बता दें कि बीते महीने अप्रैल में 23 तारीख को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुआ था. जिसके बाद जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिकता रखने और भारतीय नागरिकता न होने के बाद भी इन आरोपियों ने तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रहकर नकली पहचान पत्रों की मदद से चुनाव में वोट डाला था. बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया है.
9 मामले किए गए दर्ज
इमिग्रेशन अधिकारियों की शिकायत के बाद ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट के तहत सेंट्रल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने 7 मई से 14 मई के बीच मामले दर्ज किए. जानकारी के मुताबिक इमिग्रेशन अधिकारियों की शिकायत के आधार पर इन दिनों में कुल 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें- हरियाणा बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन! कई जगहों पर बड़ी छापेमारी; 16 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
