आज के समय में धूल, मिट्टी, तनाव और धूप इंसान की स्किन को पूरी तरीके से खराब कर देता है. हालांकि, कई लोग इस समस्या से निपटने के लिए स्किनकेयर करते हैं. तो वहीं, कई लोग घरेलू सामान को स्किन की केयर करने के रुप में लगाते हैं. इसी बीच लेकिन कई लोग गलतियां भी कर देते हैं. दरअसल, कई लोग बिना किसी जानकारी के ऐसे प्रोडक्ट्स को फेस पर लगा लेते है जो उनकी पूरी त्वचा को खराब कर देते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले जो कि आप आम जिंदगी में अनजाने में कर रहे होंगे. आइए जानते हैं.
इसमें सबसे पहला घरेलू चीजों को मुंह पर लगाना आता है. दरअसल, कई लोग सोशल मीडिया और दूसरे लोगों के बहकावे में आकर फेस पर टूथपेस्ट लगा लेते हैं. इन नुस्खों को करने की वजह से स्किन पूरी तरीके से खराब हो जाती है. कई बार इसका असर बाद में दिखाई देता है. हालांकि, कई लोगों की तो स्किन जल जाती है.
दूसरे नंबर पर बात करें तो वह सनस्क्रीन है. आज भी कई लोग सनस्क्रीन का प्रयोग नहीं करते हैं. कई लोगों को डर होता हैं कि इसमें केमिकल और बहुत सारी चीजें होती है. ऐसे में उनको सलाह दी जाती है कि वह अपने मुंह को धूप में कपड़े से ढक कर चले. इसमे भी लेकिन लोगों को सलाह हैं कि कपड़े को कही भी न रखे और समय-समय पर धोते रहें. नहीं तो आपको फेस पर पिंपल हो जाएंगे. केवल चेहरे पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर का ध्यान रखें.
तीसरे नंबर की टिप सबसे जरूरी और मुख्य है. दरअसल, आज के समय में सोशल मीडिया पर कई ऐसे प्रोडक्ट फेमस हो रहे हैं, जिसे लोग लगा लेते हैं. हालांकि, बाद में उन्हें जलन होती है. कई केस में तो स्किन पर कई गंभीर बीमारी हो जाती है, जिसको हटाने में सालों लग जाते हैं.
लोगों को सलाह हैं कि वह अपने मुंह पर साबुन न लगाए. साबुन स्किन को रूखा कर देता हैं. वहीं, कोई भी तौलिएं का प्रयोग न करें. अपने लिए अलग तौलियां रखें.
ये भी पढे़ं: चाय-कॉफी नहीं, पेट्रोल पीती है ये लड़की! सोशल मीडिया पर रातों रात हुई वायरल
