हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. दरअसल, यहां पर चुराह उपमंडल में बैरगढ़-सच पास-किलर मार्ग में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना भयावह ही कार में मौजूद सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी.
जोखिम भरे रास्ते से जा रही थी कार
मामले की जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी हुई कार बर्फ से ढके सच पास क्षेत्र के पास जा रही थी. खतरनाक और जोखिम से भरे हुए रास्तों में से एक रास्ते में यह गिना जाता है. बेंगलुरु से आए यह पर्यटक परिवार डलहौजी घूमने जा रहा था. इसी कारण से उन्होंने एक टैक्सी बुक की थी. हालांकि, टैक्सी में केवल एक ही परिवार नहीं था. दरअसल, बेंगलुरु से आए इस पर्यटक ने अन्य परिवार के संग में वाहन को शेयर किया था, जिसके बाद उसमें 9 लोग मौजूद थे.
कई घंटों की मशक्कत के बाद में निकली कार
मार्ग काफी खतरनाक था, इसी कारण से कार गहरी खाई में गिर गई. शवों को निकालने में काफी कड़ी मश्क्कत लगीं. करीब देर शाम में जाकर सभी के शव को बाहर निकाला गया. मामले की सूचना मिलने के बाद में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद में पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो परिवार मौजूद थे. करीब 8, 9 लोग उसमें सवार थे, जिनमें से दो बच्चे भी थे. एक परिवार बेंगलुरु से आया था. वहीं, दूसरा छत्तीसगढ़ से आया था. आगे की जांच अभी जारी है.
ये भी पढ़ें: शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, 60 लोगों को बनाया अपना शिकार, प्रशासन पर उठे सवाल
