दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डबल मर्डर के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर आमिर उर्फ सलीम के पैर में गोली मारी है. जिसके बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने 2 साल से फरार चल रहे हाशिम बाबा गैंग के शूटर आमिर उर्फ सलीम के पैर में गोली मारी है. बताया जा रहा है कि शास्त्री पार्क इलाके में मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है. आरोपी आमिर साल 2024 में दिवाली की रात हुए डबल मर्डर का आरोपी है.
पुलिस पर चलाई गोली
बताया जा रहा है कि आरोपी के शास्त्री पार्क में सक्रिय होने की सूचना क्राइम ब्रांच की टीम को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास में जाल बिछाया था. रात के समय में लगभग 10.48 बजे संदिग्ध को रुकने के लिए इशारा किया गया. पुलिस ने बताया कि आमिर ने खुद को घिरा हुआ देखकर पिसटल निकाली और पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
आरोपी के पास से सामान बरामद
इस दौरान पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और आमिर के पैर में गोली लगी. मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोखे बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि आमिर साल 2024 के डबल मर्डर केस में वांटेड था. बताया जा रहा है कि दिवाली की रात में शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उनके भतीजे ऋषभ शर्मा की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में आमिर आरोपी था.
सूचना के आधार पर बिछाया जाल
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम को खुफिया सुचना मिली थी कि आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में सक्रिय होने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था. बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 2 सालों से फरार चल रहा था और अपने ठिकानों को बदल रहा था. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी तो गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- केरल में ATS का बड़ा एक्शन! छापेमारी कर किए 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; आधार कार्ड और पहचान पत्र बरामद
