बिहार में अभी के समय में ठेकेदार रिशु श्री मामला पूरी तरीके से गरमाया हुआ है. दरअसल, इस घोटाले में संभावना जताई जा रही थी कि बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम खुल सकते हैं. हालांकि, ऐसा ही देखने को मिला भी. दरअसल, SVU यानी की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. यह सभी ठेकेदार रिशु श्री मामले से जुड़े हुए थे.
गिरफ्तार किए गए आरोपी में तारिणी दास (सेवानिवृत्त, भवन निर्माण विभाग, पूर्व मुख्य अभियंता,), मुमुक्षु चौधरी (निलंबित, वित्त विभाग, पूर्व संयुक्त सचिव) और उमेश कुमार सिंह (निलंबित, नगर विकास एवं आवास विभाग, पूर्व कार्यपालक अभियंता) शामिल है.
बता दें रिशु श्री मामले में ED पहले से जांच में लगा हुआ था. ED द्वारा की गई जांच में इन अधिकारियों के यहां पर छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी के दौरान में अधिकारियों के यहां से भारी मात्रा में दस्तावेज और नकदी बरामद हुए थे. ED की शुरुआती जांच के बाद में ही SVU ने इस मामले में कार्रवाई तेज की. मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त है. तीन गिरफ्तार आरोपियों पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है.
उमेश कुमार सिंह पर आरोप हैं कि उसने रिशु श्री से जुड़े ठेकेदारों से रिश्वत लिया और बिल का भुगतान करते समय अनियमितता की थी.
तारिणी दास पर आरोप हैं कि उसने सरकारी निर्माण कार्यों एवं टेंडरों में प्रभाव का दुरुपयोग किया, जिसकी वजह से कंपनियों को काफी फायदा हुआ था.
मुमुक्षु चौधरी पर आरोप हैं कि उसने नगर निकायों में पद स्थापन के समय रिशु श्री की कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडरों में अनियमितता की थी.
दरअसल, रिशु श्री कई बड़े अधिकारियों का मैनेज करता था. वह बड़े-बड़े विभागों के टेंडर को अपने पंसद के ठेकेदार को दिलावाता था. हालांकि, वह यह काम अकेले नहीं करता था, बल्कि बड़े अधिकारी भी इसमें शामिल थे.
ये भी पढ़ें: उरी में फटा हैंड ग्रेनेड! सेना के 2 जवान हुए शहीद; LoC के पास मचा हड़कंप
