गुरुवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होने वाले हैं.

नीति आयोग की बैठक शुरू
गुरुवार को नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग की बैठक का आयोजन किया गया है. नीति आयोग की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस बैठक को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया है. इस बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास है.
कई मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल होंगे शामिल
आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ उपराज्यपाल भी अपने विचारों को रखेंगे. इस बैठक को लेकर सरकार ने एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया कि 11वीं बैठक का विषय टीम इंडिया की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है. इस बैठक का उद्देश्य हर भारतीय के कल्याण और विकास के ऊपर केंद्रित है.
कई मुद्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. सभी लोग बैठक के दौरान समावेशी मानव विकास के ढांचे को लेकर चर्चा करेंगे. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस दौरान उद्दमिता को बढ़ावा देने के लिए उपायों पर भी चर्चा और विचार किया जाएगा. इस दौरान कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के मु्द्दे पर भी बात होगी.
राजधानी दिल्ली में आयोजित इस बैठक में कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होने वाले हैं. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है और 2047 तक विकसित भारत बनाने जैसे विषयों पर विचारों को रखा जाएगा.
यह भी पढे़ं- ओमान में भारतीय जहाज पर हमला! समंदर में जल रहा MT जलवीर; 24 घंटे में दूसरी घटना
