बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें केवल बिहार को ही बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया है. यहां पर एक 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया है. वहीं, साथ में लाखों रुपये के उपकरण और 15 केवी जनरेटर रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं. उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि रिहायशी इलाके में बना टावर चोरी हो गया है और किसी को भी इसकी भनक नहीं है.
जनरेटर और टावर गायब
जानकारी के मुताबिक, जीटीएल कंपनी का 132 फीट ऊंचा टावर कई सालों से डुमरांव गांव में बना हुआ था. हालांकि, सालों से वह वहां पर बंद अवस्था में ही था. कंपनी के अधिकारियों ने सूचना मिलने पर टावर की मरम्मत करने के लिए कुछ लोगों को वहां भेजा, जिसके बाद वहां का नजारा देख सभी लोग चौंक गए. दरअसल, टावर वहां से गायब था. आसपास के लोगों को भी नहीं पता कि आखिर टावर वहां से गायब कैसे हुआ. खंभे के साथ-साथ वहां मौजूद 15 केवी का जनरेटर और अन्य उपकरण भी गायब था.
कोई रिस्पॉन्स नहीं आया
मुख्यालय डीएसपी पंकज कुमार सिंह को टावर चोरी करने की खबर मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि कंपनी ने जमीन के मालिक के संग में 12 वर्ष का कांट्रेक्ट करा था. 12 साल का कांन्ट्रेक्ट 2022 में ही समाप्त हो गया था. जमीन के मालिक ने कंपनी को कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वहां से किसी भी तरीके का रिस्पॉन्स नहीं आया.
मामले का खुलासा
हालांकि, हरिनाथ यादव ने टावर के चोरी होनी की खबर से पूरी तरीके से इनकार कर दिया है. वह ढांचा वहां से कैसे और कब हटा हैं इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है. प्रथम दृष्टि से मामला कंपनी और जमीन मालिक के बीच का विवाद लग रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून का असर! सुकून की सांस ले रहे लोग; भीषण गर्मी से मिली राहत
