उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की है. इस दौरान प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई है. सीएम धामी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की है. सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर किया है.
विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और जनकल्याण योजनाओं के साथ कई जरूरी योजनाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा की गई है. सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करके कई मुद्दों और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की है.

राज्य में चल रही कई योजनाएं
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री धामी राज्य के विकास को लेकर लगातार दिल्ली में बैठे नेताओं से मुलाकात करते रहते हैं. सीएम धामी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार राज्य में विकास योजनाओं को चला रही है, जिससे प्रदेश वासियों को काफी फायदा हो रहा है. सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा फायदा गरीब और पिछड़े लोगों को हो रहा है.
वैश्विक स्तर पर पहचान मजबूत कर रहा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि राज्य में भेद-भाव की राजनीति नहीं की जाएगी. धामी सरकार लगातार देवभूमि में विकास योजनाएं चला रही है, जिससे उत्तराखंड लगातार अपनी पहचान को वैश्विक स्तर पर भी मजबूत कर रहा है. अब पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के चंदे से खरीदी जमीन! संजय सिंह ने चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदी
