RJD के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रोशन को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकी दी गई है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा को लेकर आग्रह किया है.

तेजस्वी यादव के करीबी को धमकी
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले और RJD के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रोशन को धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि डॉ मुकेश रोशन को मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई है. जिसके बाद उन्होंने पटना SSP और स्थानीय अगम कुआं थाना क्षेत्र में आवेदन किया है. इस घटना के बाद अब चर्चा का विषय बन गया है.
ल़रेंस बिश्नोई ने दी धमकी
RJD के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रोशन ने SSP और थाने में आवेदन करते हुए लिखा कि मेरे व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर और मैसेज करके धमकी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली है, उसे मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया जा रहा है. उन्होंने इस मामले की जांच करने और इसे गंभीरता से लेने के लिए आग्रह किया है.
कार्रवाई की मांग की
आपको बता दें कि डॉ. मुकेश रोशन ने पटना के सीनियर पुलिस अधिकारी और स्थानीय थाना अध्यक्ष को लिखा है कि इस मामले को गंभीरता ले लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए. इसी के साथ मुकेश रोशन ने यह भी कहा कि हमारे पिता सहित कई करीबियों और संबंधी की हत्या पहले भी की जा चुकी है. साल 1993 में जिसमें कई खूंखार अपराधी और राजनीतिक व्यक्ति शामिल थे.
सुरक्षा को लेकर किया आग्रह
डॉ. मुकेश रोशन ने आग्रह किया है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई की जाए. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने धमकी दिए जाने वाले नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस मामले को दर्ज करके जांच में जुट गई है. उन्होंने दावा किया है कि ल़रेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकी दी गई है.
यह भी पढ़ें- NEET के एक और छात्र ने की आत्महत्या! फंदे से लटका मिला युवक का शव; मरने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो
