राजस्थान के जलौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर पंचायत ने एक कपल को लिव इन रिलेशनसिप में रहने की इतनी बड़ी सजा दी कि सभी लोग दंग रह गए. पंचायत ने दोनों को लाखों का जुर्माना और साथ ही समाज से बहिस्कार करने का दंड दिया है. यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी में मुताबिक, युवती के माता पिता ने इसकी कम उम्र में शादी करवा दी थी. बाद में जब वह बालिग हुई. तो उसने तलाक ले लिया. पति से दूर होने के कुछ दिन बाद में वह अपने ही यहां के एक युवक के साथ में लिव-इन रिलेशनसिप में रहने लगी. हालांकि, शुरू में लोगों को खबर नहीं हुई. बाद में लेकिन समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पंचायत बैठाई गई. हालांकि, पंचायत इतना कठोर फैसला लेगा इसकी उम्मीद युवती को नहीं थी.
दरअसल, पंचायत ने पहले दोनों पक्षों को बुलाया और बिना शादी किए एक साथ रहने वाली परंपरा को गलत बताया. पंचायत ने दोनों को अलग होने के लिए बोल दिया. लड़की को अपने माता-पिता के पास जाने के लिए बोला गया. थोड़े समय बाद दोबारा से पंचायत बैठाई गई, जिसमें युवक-युवती के साथ-साथ उसके परिवार वालों को भी दंड़ सुनाया गया.
पंचायत ने दोनों को 21 लाख रुपये का जुर्माना और समाज से बहिस्कार कर देने का फैसला सुनाया. समाज के किसी भी व्यक्ति को परिवार से मेलजोल रखने के लिए मना कर दिया गया. धार्मिक स्थलों पर आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रम में आने से मना कर दिया गया. किसी को भी इनके घर न जाने का फैसला सुनाया गया.
समाज से बहिष्कार हो जाने के बाद में पीड़ित परिवार का समाज से पूरी तरीके से संपर्क टूट गया है. सभी लोग उनसे दूरी बना रहे हैं. इसी कारण से परिवार ने पुलिस में पंचायत के लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज करवाया. उन्होंने पंचायत के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: महंगाई के बीच बड़ी खुशखबरी! LPG सिलेंडर के दाम घटे, पेट्रोल-डीजल पर भी मिली राहत…
