अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. संभावित खतरों को देखते हुए पहली बार यात्रा मार्ग पर एंटी एयरक्राफ्ट गन की तैनाती की गई है. इसका उद्देश्य किसी भी हवाई खतरे का जवाब तुरंत देना है.

अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट प्रशासन
अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसको लेकर देश भर से भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं. आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप से रवाना होने वाला है. श्रद्धालु बालटाल मार्ग से जाकर 3 जुलाई और पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु 4 जुलाई को बाबा के दर्शन करेंगे.
एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात
आपको बता दें कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. अमरनाथ यात्रा को लेकर पहली बार एंटी एयरक्राफ्ट गन को भी तैनात किया गया है. यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. आपको बता दें कि इस बार प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए हैं. किसी भी तरह की समस्या का सामने करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं.
सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा
बताया जा रहा है कि पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक सभी एंट्री प्वाइंट को सील कर दिया गया है. साथ ही सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर CRPF, CISF और इनके साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार अलर्ट हैं और पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.
हवाई खतरों का दिया जाएगा तुरंत जवाब
यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार प्रशासन अलर्ट मोड पर है. संभावित खतरों को देखते हुए यात्रा मार्ग पर पहली बार एंटी एयरक्राफ्ट गन भी तैनात की गई है. इसका उद्देश्य किसी भी हवाई खतरे को तुरंत जवाब देना है. आपको बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में बढ़ेगा जांच का दायरा, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय
