उत्तराखंड में मानसून अपना रौद्र रूप ले चुका है. भारी बारिश के कारण पूरा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. कई नदियों में पानी का लेवल बढ़ चुका है. इसी बीच उत्तराखंड पुलिस ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लोगों के लिए चेतावनी भरा वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की है. वीडियो देख सभी लोग दंग रह गए है.
दरअसल, बारिश के समय में अधिकतर बच्चे बाहर खेलने के लिए और नहाने के लिए निकलते हैं. अकसर उनके माता-पिता यह सोच कर उनपर नजर नहीं रखते कि पास में ही है. हालांकि, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चा खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा जाता है.
गली में तीन बच्चे नहा रहे हैं. पूरी गली में पानी भारी हुआ है. एक लड़की गली के किनारे में भरे पानी से साइड में खड़ी होती है. अचानक से ही बच्चा वहां आता है और किनारे पर भर रहे पानी में खेलने की कोशिश करता है. हालांकि, उस मासूम की यहीं गलती उसकी जान ले गई. दऱअसल, वह बच्चा जिसे रोड पर जमा पानी समझ रहा था. वह खुला हुआ नाला था, जिसमें पैर रखते ही बच्चा पलक झपकते ही गायब हो जाता है. पीछे से एक बच्चा आता है और रोने लग जाता है. वह लड़की को बताता है कि बच्चा उस नाले में बह गया है, जिसके बाद दोनों घर में बताने के लिए जाते हैं. वीडियो काफी दिल दहला देने वाला है. पूरा मामला पास ही बने घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है.
उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो को एक्स पर शेयर कर लिखा कि ‘सड़कों पर भरे पानी में बारिश के समय अंदाजा नहीं लग पाता है. ऐसे में बच्चों को मानसून के समय में बारिश में खेलने के लिए न भेजे. अकेले छोड़ना बच्चों के लिए पूरी तरीके से जानलेवा साबित हो सकता है. बच्चों को सड़कों पर हो रहे जलभराव वाली जगहों से दूर रखे. साथ ही आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें.’
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानसून बना आफत, 48 घंटे के लिए IMD का हाई अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील…
