Nitin Nabin UP Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं, जहाँ वे कई महत्वपूर्ण सांगठनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अपने दौरे के पहले दिन नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. शनिवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया.
पढिए बीजेपी अध्यक्ष का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:45 बजे वे होटल ताज में एनडीए (NDA) गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे. एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बैठक है. ओपी राजभर, संजय निषाद शामिल होंगे. इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे वे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा करेंगे और दोपहर 3:10 बजे शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
बूथ अध्यक्ष के आवास पर ही रात्रि प्रवास
शाम 5:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदोई रोड, बसंत कुंज स्थित बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर जाएंगे.नितिन नवीन बसंत कुंज और हरदोई रोड क्षेत्र में दो स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ पीर नगर, बरवां कला में बूथ अध्यक्ष के आवास पर ही रात्रि प्रवास भी करेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस दौरे को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं.
शनिवार को हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट संदेश दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय, जनता के बीच काम करने वाले और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी. इस बयान को टिकट वितरण की नीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: सावधान!लखनऊ से अयोध्या तक भारी उमस बढ़ाएगी आफत, झमाझम बारिश से तरबतर होंगे ये जिले, IMD का नया अपडेट
