महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश की वजह से हालात पूरी तरीके से खराब हो चुके है. इस तबाही की वजह से 600 मुर्गियों की मौत हो चुकी है. दरअसल, मूसलाधार बारिश का पानी पोल्ट्री फार्म में घुस गया था, जिसकी वजह से इन बेजुबानों की मौत हो गई. फार्म के मालिक को इस से भारी नुकसान हुआ है.
दरअसल, रायगढ़ जिले के पाटणूस क्षेत्र में मौजे रवाळजे गांव में भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया था. नदी का पानी फार्म में घुस गया, जिसकी वजह से 600 मुर्गियों की मौत हो गई. साथ ही उनका चारा भी नष्ट हो गया. पोल्ट्री फार्म के मालिक ने सरकार से इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के लिए भरपाई करने के लिए बोला है. उन्होंने मांग की है कि सरकार इसकी भरपाई जल्द से जल्द करें.
स्थानीय लोगों को आशा है कि जल्द ही प्रशासन की टीम मामले की जांच करेंगी और फार्म के मालिक के हुए नुकसान का पंचनामा कर मुआवजा उपलब्ध कराएगी. बारिश की वजह से बेजुबानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रायगढ़ में मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों पर काफी असर पड़ा है. उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
बता दें कि अभी तक महाराष्ट्र में मानसून के शुरू होते ही, कई लोगों की मौत हो चुकी है. 62 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 74 लोग घायल हो चुके हैं. किसी की बारिश के कारण गिरने वाले इमारत के चपेट में आकर या किसी की बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई है. इस ताबाही में पेड़ के नीचे दबने से भी लोगों की मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें: दाउद ने दी मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी! जांच एजेंसियां अलर्ट
