बिहार ने नालंदा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर 45 वर्षीय छोटी यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला छबिलापुर थाना के केशरी बिगहा गांव का है. रात 1 बजे से 4 बजे के आसपास में 4 से 5 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और सो रहे छोटी यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. सिर से लेकर शरीर के कई हिस्सों पर गोली चलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.
पुरानी रंजिश में हुई हत्या
जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय में मृतक छोटी यादव के बेटे भी उसी घर में मौजूद थे. अचानक से ही कुछ बदमाश घर में आए और उस पर अधांधुध फायरिंग शुरू कर दी. वारदात अंजाम देने के बाद में आरोपी तुरंत फरार हो गए. पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, छोटी यादव को 4 साल पहले मन्नी यादव हत्याकांड में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था. वह चार महीने पहले जमानत से बाहर आया था. पुलिस का कहना है कि छोटी यादव की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर के हुई थी.
गांव के लोगों ने करवाई हत्य- परिवार का आरोप
परिवार का आरोप है कि गांव के पंचायत में हो रहे विवाद की वजह से ग्रामीण लोगों ने ही उसकी हत्या करवाई है. मामले की सूचना मिलते ही छबिलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद में शव को पोस्टमार्टम के बिहारशरीफ भेजा गया. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. मामला पुरानी दुश्मनी या चुनावी विवाद का भी हो सकता है. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें: मसूरी के खेतवाला गांव में भूस्खलन से संकट, गांव का संपर्क टूटा, महिलाओं ने झाड़ियां काटकर खोला रास्ता
