कांवड़ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश में प्रशासन कावंड यात्रा के शुरू होने से पहले ही उसकी तैयारियों में जुट गया है. हर साल डीजे को लेकर होने वाले विवाद के कारण पहले ही इस पर नियम बनाए जा रहे हैं. संचालकों ने डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है.
दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कांवड यात्रा के दौरान डीजे पर गाना एक सीमित आवाज तक ही चलाया जाएगा. अगर किसी भी व्यक्ति ने उससे अधिक आवाज में गाना बजाया तो उस पर सख्ती से कार्रवाई होगी. वाहनों की ऊंचाई भी नोटिस में दी गई है. अगर वाहन की ऊंचाई ज्यादा होगी तो उस पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा.
अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके उपकरणों को जब्त कर लिया जाएगा. उस पर कानूनी रूप से सख्त एक्शन लिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली, गाजियाबाद, सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, मेरठ, नोएडा और मुजफ्फरनगर में 348 संचालकों को पहचान की गई है. सभी को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं. इस बार 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है और 11 अगस्त को खत्म होगी. इस बीच किसी भी तरीके की परेशानी न हो इसी कारण से यह फैसला लिया गया है.
कावंड यात्रा के समय में हरियाणा, राजस्थान से उत्तर प्रदेश से श्रदालु हरिद्वार से जल लेने के लिए जाते हैं. आस्था का ध्यान रखने और लोगों को ट्रैफिक का सामना भी न करने पड़े, इसी कारण से पहले ही ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
