जैसे-जैसे शरीर बूढ़ा होने लगता है. वह अपने अंतिम दिन यानी की मृत्यु की ओर बढ़ने लगता है. ऐसे में कई लोग बिल्कुल बूढ़ें होकर हंसी खुशी चले जाते हैं. तो वहीं कुछ लोग गंभीर बीमारी की वजह के होने के कारण अपने परिवार को छोड़ कर चले जाते हैं. हालांकि, डॉक्टर और वहां कर रहे नर्स पहले ही मरीजों और बीमार व्यक्तियों में ऐसे लक्षण देख लेते हैं, जिससे वह समझ जाते हैं कि व्यक्ति अब अपनी अंतिम सांसों को ले रहा है. हालांकि, कई लोग इनको सोच के डर महसूस करेंगे. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हम आपको इसको बारे में इसलिए बता रहे है ताकि आपको इनमें से कोई भी संकेत मिले तो आप अपने प्रियजन जो गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं. उन पर ज्यादा ध्यान दे सके. आइए जानते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जो हमारा शरीर मृत्यु के पहले दिखाता है.
इसमें सबसे पहला होता है, भ्रम होना.
दरअसल, अस्पताल में ज्यादातर मरीज होते हैं. जब वह अंतिम चरण में भ्रम और कई ऐसी चीजें देखने लगते हैं. जो वहां होती नहीं है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग में ऑक्सीजन जाना धीरे-धीरे कम होने लगता है. साथ ही दवाओं का असर कम और शरीर के कई अंग अपने आप काम करना बंद करने लगते हैं.
थकान और कमजोरी
हालांकि, थकान और कमजोरी हर किसी को होता है. ऐसे में सिर्फ थकान को इसके लक्षणों में तब गिना जाएगा जब शरीर अन्य चीजों दी गई चीजों के भी संकेत दे. बता दें कि इस समय में होने वाली थकान कोई मामूली थकान नहीं होती है बल्कि ये ऐसी थकान होती है कि थोड़ा सा उठना बैठना करने पर भी आदमी के शरीर से एनर्जी निकल जाती है.
सांस लेने में दिक्कत साथ ही बिना किसी दर्द के ये दिक्कत मरीज में होती है. इसके अलावा जब मरीज सांस लेता है. तो उसके सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आने लगती है.
नीले पड़ जाना
ज्यादातर मरीजों में ये संकेत तब दिखने को मिलते हैं. जब शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सही से नहीं होती रहती है. ऐसे में होंठ का रंग नीला हो जाता है. इसके अलावा हाथ पांव कितना भी कुछ करने पर ठंड़े ही रहते हैं.
इसके अलावा बात करें तो मरीज को अपने मल मूत्र पर कंट्रोल नहीं रहता है. अर्थात उसे पता भी नहीं लगता है और वह बिस्तर पर लेटे पेशाब कर देता है. साथ ही मरीज को पसीना, पेट से संबंधित दिक्कतें, अकेला रहना पसंद हो जाता है. इसके अलावा वह लोगों से काम बातचीत और अपने भ्रम में गुम हो जाता है. हालांकि, कई मरीजों में ऐसे समय में चिढ़चिढ़ापन भी देखा गया है.
ये भी पढ़ें: चलो मैं तुम्हें नमाज सही तरीके से पढ़ना सिखाता हूं…मस्जिद की छत पर सात साल के बच्चे के साथ हैवानियत
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
