लखनऊ के निशातगंज से एक हैरान और रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक 36 वर्षीय रंजना वर्मा का अपने 21 वर्षीय किराएदार से चल रहे संबंध ने घातक मोड़ ले लिया है. मामला निशातगंज के गली नंबर 3 का बताया जा रहा है. अपने रिश्ते को छिपाने के लिए दोनों ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका सन्न रह गया.
दरअसल, राजन शर्मा 21 साल का था और वह वहां किराएदार था. वहीं, रंजना दो बच्चों की मां है. बेटे का नाम आदित्य है. वहीं, उनकी दो बेटी है. एक ढेड़ साल की है और एक का नाम अंशिका है. पति का नाम त्रिदेश वर्मा है. जानकारी के अनुसार रंजना और राजन के बीच में 4 साल का संबंध था. दोनों ने अपने बीच के रिश्ते को छिपाने की कोशिश भी की थी, लेकिन ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाई. दरअसल, रंजना की सास निर्मला देवी को उनके संबंध के बारे में पता चल गया था. इसी के कारण से दोनों ने इस रिश्ते को छिपाने के लिए एक ऐसी साजिश कर दी कि किसी ने सोचा भी नहीं था.
रंजना और राजन ने एक प्लान बनाया. रंजना का पति त्रिदेश वर्मा नौकरी जा चुका था. बेटा आदित्य घर से बाहर गया हुआ था और बड़ी बेटी अंशिका को रिश्तेदारी के यहां पर भेजा हुआ था. अब घर में केवल राजन, रंजना और उसकी डेढ़ साल की बेटी मौजूद थी. दोपहर करीब 2 बजे CCTV कैमरा जो कि घर के अंदर लगा हुआ था, उसे बंद किया गया. उसके बाद में पूरी साजिश को अंजाम दिया गया. घर में मौजूद निर्मला देवी को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसके हाथ-पैर को बांध दिया उसके बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद दोनों बाहर निकल गए. दोनों ने बाहर लगे हुए कैमरों को बंद नहीं किया था. इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर बाद में कैमरा को ऑन किया.
जब रंजना का बेटा घर गया तो उसने दादी को ऐसी हालत में देख मां को फोन किया, जिसके बाद उसे वापस आना ही पड़ा. सभी के सामने रंजना ने कहानी को नया मोड़ देने की कोशिश की. शुरुआती मामला पूरी तरीके से लूटपाट का देखने में लग रहा था. हालांकि, पुलिस को बाहर के कैमरे में जाते देख शक हुआ. इसी कारण से पुलिस ने स्निफर डॉग को बुलाया.
स्निफर डॉग राजन शर्मा के पास सूंघते सूंघते पहुंच गया. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई, जिसमे सबसे पहले राजन ने अपना मुंह खोला और उसके बाद में रंजना ने. दोनों ने रिश्ते को छिपाने के लिए सांस को हटाने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस ने निर्माला के बेटे की तहरीर पर दोनों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें: क्या परमाणु हमले से बचना संभव है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
