CM Yogi Western UP Visit: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी के तीन जिलों का दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे में तीनों जिलों के लिए अलग-अलग बड़ी विकास परियोजनाओं का खाका तैयार किया गया है.राजनीतिक गलियारों में सीएम योगी के इस दौरे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सरकार की मजबूत पकड़ और विकास के एजेंडे को और धार देने के रूप में देखा जा रहा है.
संभल को ₹569 करोड़ का तोहफा
संभल जनपद के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री आज यहाँ ₹569 करोड़ रुपये की विभिन्न कल्याणकारी और ढांचागत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
बुलंदशहर को ₹574 करोड़ की सौगात
सीएम योगी अपने दौरे के दौरान सबसे पहले बुलंदशहर की जनता को ₹574 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें कई सड़कों के चौड़ीकरण, पेयजल योजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.
अमरोहा को ₹207 करोड़ की देन
अमरोहा जिले के बुनियादी ढांचे और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सीएम योगी 11 बजे अमरोहा में ₹207 करोड़ की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.
₹1350 करोड़ से अधिक का निवेश का उपहार
तीनों जिलों में विकास परियोजनाओं पर ₹1350 करोड़ से अधिक का निवेश का उपहार मिलने जा रहा है.विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व सामग्री का वितरण ODOP को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों और रोजगार को नया बल मिलेगा.बुलंदशहर, संभल और अमरोहा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए तीनों ही जनपदों में जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री इन जिलों में विशाल जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे, जहाँ वे जनता से सीधे रूबरू होकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को साझा करेंगे.
ये भी पढ़ें: नोएडा-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक छाए रहेंगे बादल; बारिश के बाद भी सता सकती है उमस भरी गर्मी
