उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मौजूद भाजपा नेता के घर में आग लग गई. हालांकि भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी का कहना है कि आग को जानबूझकर लगाया गया था. उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है.
भाजपा नेता के घर लगी आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मौजूद एक घर में आग लग गई. गाजियाबाद के भोपुरा में मौजूद डीएलएफ कॉलोनी में भाजपा नेता के घर में आग लगने के कारण धमाके होने लगे. भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर पर धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए. इस दौरान भाजपा नेता का परिवार घर के अंदर ही मौजूद था. परिवार ने घर के ऊपरी हिस्से से निकलकर पड़ोसी के घर से बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया.
पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना
आपको बता दें कि मान सिंह गोस्वामी भाजपा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और स्थानीय पार्षद रेखा गोस्वामी के पति हैं. परिवार के लोगों ने बताया कि धमाकों के साथ में घर के एक हिस्से में आग लग गई. जिसके बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. वहां भाजपा नेता का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि किसी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है. मान सिंह का कहना है कि उनकी जान को खतरा है.
हमले के नहीं मिले सबूत
यह पूरी घटना 10-11 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है. मान सिंह ने बताया कि रात में वे सो रहे थे. उसी दौरान धमाकों की आवाज आई, जिसके बाद जब उन्होंने उठकर देखा, तो घर के मेन गेट का हिस्सा आग से घिरा हुआ था. इस मामले में एसपी अतुल कुमार का कहना है कि जांच करने पर किसी भी तरह के हमले के सबूत नहीं मिले हैं. वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
कुछ दिन पहले भाई की हुई थी हाथापाई
स्थानीय लोगों ने बताया कि मान सिंह के भाई की कुछ दिनों पहले आसपास रहने वाले 4-5 लोगों से हाथापाई हुई थी. लोगों का कहना है कि हो सकता है कि उन्हीं ने आग लगाई हो. भाजपा नेता ने पुलिस को शिकायत भी दी है और कहा है कि उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है. घर में आग लगने के बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग के ऊपर काबू पाया. आग के कारण घर के अंदर रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और कई कीमती चीजें जलकर खाक हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- शादी समारोह का खौफनाक मोड़! बैंड-बाजा बजा रहे किशोर को लगी गोली, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
