मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. यहां वैष्णवी नामक युवती ने पति के शादीशुदा निकलने की बात से आहत होकर आत्महत्या कर ली है. इसके अलावा लड़की ने आत्महत्या से पहले 11 सैकंड का एक वीडियो भी शेयर किया था. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार युवक ग्वालियर में छावनी का निवासी है. उसकी मुलाकाल एक साल पहले राजू भदौरिया से हुई थी. आरोपी ने लड़की को बताया कि वह सेना में तैनात है. उसके बाद उस से झूठ बोलकर शादी कर ली.
हालांकि, शादी को कुछ दिन भी नहीं हुए कि चौंकाने वाले खुलासे होने लगे. जानकारी के अनुसार आरोपी युवती को अपने घर ले जाने के बजाए सिरोल के ईस्ट मैरेडियन टाउनशिप में एक किराए के मकान में रहने के लिए ले गया. वैष्णवी को उसी दिन से राजू पर शक हुआ. धीरे-धीरे पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है. इसके अलावा उसके बच्चे भी है. दोनों के बीच फिर धीरे-धीरे विवाद होने लगा.
11 फरवरी 2026 को फिर पीड़िता आरोपी के घर गई, जहां पर युवक की पहली पत्नी मधु उसकी बहन प्रीति और युवक ने मारपीट की. हालांकि, युवती ने फिर बाहर युवक को कॉल करके अपने साथ रहने की बात भी की, लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद में युवती ने सुसाइड कर लिया.
वीडियों के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: शादी का वादा कर बनाया शिकार: शारीरिक संबंध बना शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल, लाखों की ठगी का आरोप
