लातेहार जिले से एक नाबालिग छात्र को बहन के प्रेम प्रसंग विरोध करना भारी पड़ गया. युवती के प्रेमी ने अपना थियो के साथ मिलकर पहला छात्र अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे ट्रक के आगे धक्का दे दिया.
झारखंड के लातेहार जिले से एक हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है. यहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना उसके नाबालिग भाई को भारी पड़ गया. आरोप है कि युवती के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले छात्र का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने इस हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने की भी कोशिश की थी.
रिश्ते का विरोध करता था नाबालिग छात्र
आपको बता दे पूरा मामला लातेहार सदर थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बहन और अरबाज आलम के बीच प्रेम प्रसंग था. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र अपनी बहन और अरबाज के रिश्ते का लगातार विरोध जताया करता था. पुलिस नए मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यही विरोध हत्या की वजह बना. आरोप है कि अरबाज ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
अपहरण के बाद ट्रक के सामने दिया धक्का
SDPO संदीप कुमार गुप्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताए कि सदर थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के पास एक ढाबे के समीप से नाबालिग छात्र के अपहरण और हत्या की घटना सामने आई थी. आरोप है कि तीनों आरोपियों ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसके साथ मारपीट की. इसके बाद हत्या की नीयत से उसे सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के सामने धक्का दे दिया गया. हालांकि छात्र की मौके पर मौत नहीं हुई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
मौत से पहले पुलिस को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में छात्र को इलाज के लिए लातेहार से रांची स्थित रिम्स ले जाया गया. इलाज के दौरान पूछताछ में छात्र ने पुलिस और परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि उसके साथ क्या हुआ और किन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सदर थाना में सुनियोजित हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान लातेहार निवासी अरबाज आलम, पलामू जिले के चैनपुर क्षेत्र निवासी समीर अंसारी और लातेहार निवासी कमलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
