Mukhtar Ansari Shooter Shot Dead: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब किडवाई उर्फ बॉबी पर ताबतोड़ फायरिंग हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई. शोएब जेलर हत्याकांड में आरोपी था.
Barabanki : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है. बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
पुलिस के मुताबिक, शोएब उर्फ बॉबी शुक्रवार दोपहर लखनऊ से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही उसकी कार हाईवे पर देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.
शोएब पर हुए 15 राउंड फायर
बताया जा रहा है कि शोएब किडवाई को बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था और वह कई चर्चित मामलों से जुड़ा रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, शोएब किडवाई का नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था. वह एक चर्चित जेलर हत्याकांड में भी आरोपी बताया जाता रहा है. पुलिस अब इस वारदात को पुरानी रंजिश, गैंगवार या पेशेवर हत्या के एंगल से जोड़कर जांच कर रही है. आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हाईवे पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
मुख्तार की 28 मार्च 2024 को जेल में हुई थी मौत
बता दें कि मुख्तार अंसारी, जिन पर हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे, उनकी 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पिता-बेटी की मौके पर मौत
