महाराष्ट्र के बारामती में एक 12 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के पीए की बेटी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के बारामती में रविवार को 12 साल लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृत लड़की NCP (एसपी) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) अजीत दशावतारे की बेटी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को मृतका की अपनी मां से किसी बात को लेकर बहस हुई थी.
बहस के बाद घर से निकली
जानकारी के मुताबिक बहस से बाद वह गुस्से में घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी. जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद रविवार सुबह बारामती के रुई गांव के साईनगर इलाके में उसके घर के पास ही शव बरामद हुआ. मामले की सूचना मिलते मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस ने शुरू की पूछताछ
जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है. अभी तक कोई खास वजह सामने नहीं आई है. परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना से संबंधित पूछताछ की जयेगी. पुलिस ने इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और लड़की के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है. पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है और जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है. अधिकारी पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही और जानकारी सामने आने की संभावना है.
