PM मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है. इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे हैं.

भारत मंडपम में आयोजित NDA सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए हैं. जिसको लेकर देश के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. इस दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस दौरान देश के बड़े नेता मौजूद रहे हैं. भारत मंडपम में आयोजित NDA सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल रहे हैं.
सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
इस सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. इसको लेकर सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन में देश के सर्वाधिक अवधि तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करके उन्हें शुभकामनाएं दी.
फेसबुक पर किया पोस्ट
आपको बता दें कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के बाद भारत मंडपम में NDA बैठक का आयोजन किया गया है. इस दौरान कई बड़े नेता शामिल रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे हुए 12 सालों में देश ने विकास के साथ जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने लिखा कि उन्होंने वो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसके प्रति जनता के साथ सभी सहयोगी दलों ने भी अपना विश्वास और समर्थन दिखाया है.
कई नेता रहे मौजूद
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NDA सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी और NDA शासित राज्यों वाले मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! देश-विदेश से मिल रही बधाई; मेलोनी से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक ने दी शुभकामनाएं
