पश्चिम बंगाल के फलता से जुड़े मामले में आरोपी जहांगीर खान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद आज मंगलवार को उसे डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया है. इस दौरान भारी सुरक्षा का घेरा बनाया गया.

जहांगीर खान को किया कोर्ट में पेश
पश्चिम बंगाल में फलता से जुड़े हुए मामले में आरोपी TMC के पूर्व नेता जहांगीर खान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद आज यानी मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीर को डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया है. आपको बता दें कि भारी सुरक्षा के बीच में आरोपी को जज के सामने लाया गया. आपको बता दें कि जहांगीर खान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.
पूर्व नेता पर कई गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक जहांगीर के ऊपर चुनाव में धांधली, रंगदारी, जमीन पर कब्जा करने और भारत से भागने की कोशिश जैसे कई आरोप लगे हुए हैं. जिसके कारण जहांगीर को अदालत में पेश करने के दौरान एक विशेष पुलिस एस्कॉर्ट टीम और केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया गया था. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है. आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ काफी सख्त रुख अपनाया हुआ है.
गैर जमानती धाराओं में मामले दर्ज
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जहांगीर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं और गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है. आपको बता दें कि जहांगीर खान के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 117(2), 118(2), 305(B), 109, 308(5), 324(4), 304(5) और 3(5) के तहत मामले दर्ज किए हैं.
STF ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि TMC के पूर्व नेता के ऊपर हाल ही चुनाव में फलता में पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी करने और EVM पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह के ऊपर टेप चिपकाने के आरोप लगे हैं. जिसके कारण चुनाव आयोग ने वहां पर दोबारा से मतदान का आदेश दिया था. आपको बता दें कि जहांगीर खान लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने खुफिया सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा के पास से जहांगीर को गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें- नाबालिग से किया दुष्कर्म तो चला बुलडोजर! अमरोहा में आधी रात हुई कार्रवाई; फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
