UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी का दौर लगातार उतार-चढ़ाव के साथ जारी है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सूबे के कई हिस्सों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर ‘लू’ (Heatwave) का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की सुगबुगाहट के चलते राज्य के कुछ चुनिंदा इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की छिटपुट बारिश की भी संभावना बनी हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर पारे में गिरावट देखी जा सकती है।
बांदा रहा सबसे गर्म
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग पॉकेट्स में आगामी 24 जून 2026 तक तीखी लू चलेगी. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो बुंदेलखंड का बांदा जिला 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे उत्तर प्रदेश और देश के मैदानी इलाकों में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है.
इन जिलों के लिए लू का अलर्ट
राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, बाराबंकी, कानपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, सीतापुर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, हरदोई, बदायूं, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, महोबाल, उन्नाव, कौशांबी, हमीरपुर, में लू का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इस बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
बारिश की संभावना
आज बारिश की संभावना बेहद कम (मात्र 5%) है, यानी आसमान मुख्य रूप से खुला और शुष्क रहेगा. कहीं-कहीं पर बादल छाए रह सकते हैं पर अच्छी बारिश नहीं होगी,
जानिए तापमान का हाल
लखनऊ में अधिकतम तापमान 39°C-40°C और न्यूनतम तापमान 30°C के करीब रहेगा. नोएडा / गाजियाबाद में मौसम पूरी तरह शुष्क और तेज धूप वाला रहेगा. प्रयागराज/वाराणसी पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण तपिश और गर्म धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी है.
मानसून कहां है?
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके 23 से 24 जून के आसपास ओडिशा, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल (गोरखपुर मंडल के रास्ते) में दाखिल होने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. 24 जून के बाद से पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी, जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश वासियों को इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से पूरी तरह स्थायी राहत मिल पाएगी.
ये भी पढ़ें: भांजी को छेड़ने से रोका तो नासिर अली ने कर दी आनंद की हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग
