UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज 17 जुलाई 2026 को मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के कारण मानसूनी ट्रफ लाइन वापस यूपी लौट आई है.इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि अभी तक नोएडा-गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.
उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट
लखनऊ, पूर्वांचल, तराई बेल्ट, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. बलरामपुर, सिद्धार्थनगर,देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, कुशीनगर, देवरिया कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, लखनऊ में 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
लखनऊ का मौसम
लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. दोपहर बाद या शाम तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं.आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C तक रहने का अनुमान है
नोएडा और गाजियाबाद आज का मौसम
दिल्ली-NCR के इन दोनों शहरों में आज आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. शाम या रात के समय मूसलाधार बारिश और आंधी आने की संभावना है.
पूर्वी यूपी का मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश (जैसे गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, प्रयागराज और सोनभद्र) में आज मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहेगा. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कई हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने (वज्रपात) और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है.
आगामी दिनों का पूर्वानुमान (17 से 22 जुलाई)
यह मानसूनी सिस्टम आज से शुरू होकर 22 जुलाई तक सक्रिय रहेगा. 18 और 19 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Thunderstorms) होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक ने दिया इस्तीफा, राजनीति गलियारों में हलचल
