UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई को भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मानसूनी गतिविधियां कम रहेंगी। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं. यूपी में आने वाले दिनों में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
भारी या अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं
मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी या अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे थोड़ी उमस महसूस हो सकती है.बुंदेलखंड, पूर्वांचल और कुछ दक्षिणी जिलों के चुनिंदा इलाकों में छिटपुट या मद्धिम बारिश जारी रहेगी.
लखनऊ का मौसम जान लीजिए
लखनऊ में आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के समय गरज-चमक के साथ हल्की छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा. उमस: बारिश की कमी और बादलों के कारण हवा में नमी (लगभग 78%) रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.
दिल्ली-NCR का मौसम
नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में मानसून पर अस्थायी ब्रेक लगा हुआ है. 25 जुलाई को भारी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दोपहर या शाम के समय एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक हो सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है.
पूर्वी यूपी का मौसम
गोरखपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में 25 जुलाई को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और अत्यधिक उमस भरा रहेगा. कुछ तराई वाले इलाकों में छिटपुट जगहों पर ही हल्की बारिश हो सकती है
इस दिन से शुरू होगा मूसलाधार बारिश का का दौर
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, यह राहत और उमस का दौर सिर्फ 25-26 जुलाई तक ही सीमित है. 27 जुलाई से पूर्वी यूपी में और 28 जुलाई से पश्चिमी यूपी (नोएडा समेत) में मानसूनी हवाएं फिर से तेजी से सक्रिय होंगी, जिसके बाद 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार और भारी बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद रवनीत बिट्टू ने छोड़ा मंत्री पद; ‘X’ पर पोस्ट कर पीएम मोदी का जताया आभार
