बिहार के बगहा में तस्करों ने दूध की सप्लाई के नाम पर अवैध शराब को सप्लाई करने की कोशिश करने की कोशिश की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दूध के नाम पर शराब की तस्करी
बिहार के बगहा में शराब तस्करी का एक नया और अजीबोगरीब तरीका सामने आया है. बगहा में तस्करों में शराब सप्लाई करने के लिए दूध की मदद ली. यहां तस्करों ने दूध सप्लाई की आड़ में अवैध शराब के कारोबार को अंजाम देने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में पुलिस ने उस समय सामने लाया, जब रेहुवा चेकपोस्ट पर एक 3 पहिया मालवाहक वाहन को रोककर उसकी जांच की गई.
ट्रे हटाने पर उड़ गए होश
पुलिस ने जब वाहन को रोका तो पहली नजर में वाहन पर दूध की ट्रे लदी हुई दिखाई दे रही थीं. हालांकि इस दौरान पुलिस को शक हुआ, तो पुलिस ने ट्रे को हटाकर देखा. ट्रे को हटाते ही वहां मौजूद पूरी टीम के होश उड़ गए. पुलिस ने ट्रे को हटाया तो सारा खेल सामने आ गया. दूध की ट्रे के नीचे तस्करों ने अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलों की पेटियों को छिपाकर रखा हुआ था.
302 लीटर शराब बरामद
पुलिस ने इस दौरान तलाशी में कुल 35 कार्टन यानी लगभग 302.4 लीटर शराब को बरामद किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तस्करों ने इस अवैध शराब तो गली-मोहल्ले तक पहुंचाने का प्लान बनाया था. तस्कर बिहार में इस तरह से शराब की सप्लाई करते हैं, जिससे वह पुलिस से बचकर अपने मकसद में कामयाब हो सकें. इस दौरान पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सिवान के रहने वाले व्यास प्रसाद और उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमर सिंह के रूप में की गई है. पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दूध सप्लाई के नाम पर अवैध शराब की डिलीवरी करने जा रहे थे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसी के साथ नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों के बारे में भी तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- ‘जस्टिस शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे…’, अरविंद केजरीवाल ने लिया फैसला; मीडिया से बातचीत कर रखी बात
