पश्चिम बंगाल में हंगामे के बीच वोटिंग जारी है. भवानीपुर में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला.

बंगाल में दूसरे चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से ही राज्य में वोटिंग शुरू हो गई है. दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि चुनाव का यह चरण दूसरा और आखिरी है, इसी के साथ यह बेहद अहम भी है. इस चरण में कई अहम सीटों पर भी मतदान हो रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी मतदान किया जा रहा है.
शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प
आपको बता दें कि भवानीपुर सीट से ही बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी चुनाव में उम्मीदवार हैं. इस दौरान भवानीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच में भवानीपुर में झड़प हुई है.
भवानीपुर से उम्मीदवार हैं ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी
भवानीपुर सीट के ऊपर इस समय सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस सीट से बीजेपी ने अपने दिग्गज नेता शुभेंदु को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने उतारा है. आपको बता दें कि साल 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था. जिसके बाद इस बार सभी की नजरें भवानीपुर सीट पर बनी हुई हैं. अभ इसी सीट से खबर आई है कि बीजेपी उम्मीदवार की झड़प हुई है.
सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
जानकारी के मुताबिक भवानीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और हल्के बल का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं सभी बूथ का दौरा कर रहा हूं, ये मतदाता नहीं बल्कि बाहर से आए हुए लोग हैं.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल वोटिंग का तूफान! 11 बजे तक हो गया 40% मतदान; लोगों में दिख रहा अलग उत्साह
