उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तराखंड का मौसम वैसे तो हर वक्त सुहावना रहता है, लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से उत्तराखंड का मौसम करवट बदलने वाला है. उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.
40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश होगी और साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में ओलवृष्टि भी हो सकती है. जिसके कारण किसानों की फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है.
इन जगहों पर मौसम ज्यादा खराब
मौसम विभाग के मुताबिक टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम ज्यादा खराब होने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए गए इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और ओले पड़ने का खतरा भी बताया गया है. यह सिलसिला अगले 2 दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है.
घरों से न निकलें बाहर
जानकारी के मुताबिक 5 मई तक कुछ जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी. जिला प्रशासन ने किसानों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के कारण बिना काम के घरों से बाहर न निकलें. लोगों से कहा गया है कि पुराने घरों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा भी बढ़ा सकता है, इस कारण प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम में यात्रा करने से बचें.
यह भी पढे़ं- बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला! कातिल को बीच बाजार में मारी गोली; सुबह-सुबह दहला गुरुग्राम
