अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी के लिए जा रही BSF जवानों की बस जम्मू के रामबन में हादसे का शिकार हो गई. इस सड़क हादसे में 2 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.

BSF जवानों की बस हादसे का शिकार
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. इन्हीं तैयारियों के बीच जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी के लिए जा रही सीमा सुरक्षा बल (BSF) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा राह है कि बस जम्मू से अनंतनाग जा रही थी. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रामबन जिले के पीराह इलाके में हुई है.
एर्टिगा कार से टकराई बस
शुरुआती जानकारी के मुताबिक BSF जवानों की बस पहले एक मारुति एर्टिगा से टकराई और फिर वह सड़क किनारे मौजूद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जाकर भिड़ गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद राहत बचाव कार्य को शुरू किया गया. इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया.
2 जवान हुए घायल
जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में BSF के 2 जवान घायल हुए हैं. हादसे में घायल हुए जवानों की पहचान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार और बिहार के रहने वाली ASI संजीत कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद दोनों जवानों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि इस हादसे में दोनों की हालत खतरे से बाहर है और सिर्फ मामूली चोटें आई हैं.
नागरिकों को नहीं आई चोटें
बताया जा रहा है कि मारुति एर्टिगा कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है. घटना के बाद सड़क को यातायात बहाल करने के लिए काम शुरू किया गया और सड़क की अप-ट्यूब को साफ करके वाहनों की आवाजाही को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. घटना में घायल हुए दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है. घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए हादसे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारियां! पहले से तैनात होंगी JCB, SDRF और NDRF; बैठक में CM धामी ने दिए निर्देश
