आज के समय में सभी लोग काम करने में इतना व्यस्त होते हैं कि उन्हें पता हीं नहीं चल पाता की किस प्रकार उनका शरीर धीरे-धीरे खराब होते जा रहा है. हालांकि, इन भागदौड वाली जिंदगी में अगर कोई तनाव या चिंता की बात करें तो लोगों के लिए यह उनकी जीवनशैली का एक मामूली सा हिस्सा बन गया है. समय पर ध्यान न देने के कारण लोगों को पता नहीं चल पाता है कि ऐसा करने से उनके दिमाग से लेकर शरीर पर कितना ज्यादा फर्क पड़ रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस प्रकार तनाव आपके शरीर को अंदर से ही खत्म करने में लगा हुआ है.
फायदे और नुकसान स्ट्रेस के
दरअसल, इंसान जब तनाव में रहता है. तो इंसानी शरीर इसे खतरे का संकेत समझता है. इसी कारण से शरीर में एड्रेनालाईन और कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगते हैं. हालांकि, बात की जाए इसके फायदे की तो थोड़े समय के लिए यह स्ट्रेस फायदेमंद हो सकता हैं. इससे लोगों का फोकस बढ़ जाता है. साथ ही साथ सतर्कता भी देखने को मिलती है. वहीं, अगर यह तनाव ज्यादा समय तक बना रहता है. तो वह हार्मोन शरीर के लिए खतरा बन जाता है.
किस प्रकार शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को करता है खत्म?
बता दें कि लंबे समय तक चिंता में शरीर के रहने से व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या अपने आप कम होने लग जाती है. इन कोशिकाओं का काम शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करना है. इनकी संख्या में कमी होने से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है. व्यक्ति हर समय बीमार होने लगता है. इसी कारण से ज्यादा चिंता लेने वाले लोगों में इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और बाकि बीमारियां काफी जल्दी होने लगती है. हमेशा स्ट्रेस लेने के कारण शरीर में पेट, मांसपेशियों और दिल से संबंधित समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है. इसके अलावा भी कई अन्य समस्याएं है, जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है.
इस प्रकार बचे स्ट्रेस से
आप अगर स्ट्रेस से बचना चाहते हैं. तो दिन में योग करें. साथ ही साथ जंक फूड का सेवन न करें. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं तो सब्जियों और हेल्दी फूड का सेवन करें. नशीले पदार्थों से दूर रहे.
ये भी पढ़ें: Jaya Ekadashi: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
