पंजाब के अबोहर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मशार कर दिया है. यहां एक व्यक्ति ने मुंह बोली बहन कहकर महिला का भरोसा जिता और उसके बाद में उसे बंधक बना कर 10 दिन तक रेप किया.
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला को अपनी बहन कहता है. इसी का फायदा उठाकर वह उसे राजस्थान ले गया. हालांकि, राजस्थान जाने के बाद में महिला के साथ ऐसा होगा उसने सोचा तक नहीं था. दरअसल, युवक ने राजस्थान ले जाने के बाद में महिला का फोन तोड़ दिया और उसे बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद में उसके साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. महिला ने मौका मिलते ही आरोपी के फोन से अपने पति को फोन करके इस मामले के बारे में बताया. पीड़िता का पति तुरंत अपने पिता और भाई के साथ में राजस्थान के लिए रवाना हुआ. हालांकि, आरोपी को इसकी भनक हो गई थी. इसी कारण से वह महिला को गंगानगर में छोड़कर भाग गया. परिवार वाले वापस से महिला को अबोहर ले आकर आए.
महिला के पति ने पुलिस वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. दरअसल, परिवार वालों ने महिला के गुमशुदा होने की खबर पहले ही पुलिस को दे दी थी. 23 मार्च को शाम तक घर न वापस आने पर पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. परिवार का आरोप हैं कि पहले ही मामले को गंभीरता से लिया जाता, तो ऐसी घटना को होने से रोका जा सकता था. फरार आरोपी को पकड़ा जा रहा है. वहीं, आगे की परीक्षण के लिए महिला की मेडिकल जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: रिश्ते से नाराज परिवार बना कातिल, अनजान कॉल ने खोल दिया राज
