पंजाब के चंड़ीगढ़ से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर छत्त पर कपड़े सूखाने के लिए गई लड़की का पैर फिसल गया, जिसकी वजह से छत से नीचे गिर गई और बुरी तरीके से घायल हो गई है, पूरा मामला पास ही लगे सीसीटवी फुटेज में कैद हो गया. हादसा सेक्टर 55 का है. रविवार के दिन में छत पर कपड़े सुखाने के दौरान यह हादसा हुआ है.
अचानक से बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 55 में रहने वाली 16 साल की खुशी अपने घर की दूसरी मंजिल पर कपड़े सूखाने के लिए गई हुई थी. इसी बीच अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गली में गिर गई.
फिलहाल खुशी खतरे से बाहर
आसपास में मौजूद लोग पूरी तरीके से दंग रह गए. खुशी दर्द के मारे वहीं पर तड़प रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. शुरू में खुशी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी. हालांकि, अब डॉक्टरों का कहना हैं कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है.
शरीर पर आई गंभीर चोटें
पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर जो भी इस वीडियो को देख रहा हैं, सभी लोगों का दिल दहल जा रहा है. खुशी की दूसरी मंजिल से गिरने की वजह से चलने तक की हालत नहीं बची थी. स्थानीय लोगों के सहारे के कारण उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा सका. खुशी के शरीर पर बहुत सारी चोटें आई है.
ये भी पढ़ें: अंबाला के बिचपड़ी गांव में खूनी खेल, हिस्सेदारी विवाद में अपने ही परिवार के लोगों को गोलियों से भूना!
