बिहार की राजधानी पटना में एयरफोर्स का विमान NEET परीक्षा के प्रश्न पत्रों को लेकर पहुंचा है. पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए. 21 जून को NEET की परीक्षा दोबारा से होने वाली है.

वायुसेना का विमान पहुंचा पटना
NEET UG Re-Exam को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं. इस बार प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहले बताया गया था कि इस बार एयरफोर्स के विमानों की मदद से जगहों पर प्रश्न पत्रों को पहुंचाया जाएगा. अब उसकी शुरुआत हो गई है. आपको बता दें कि NEET UG Re-Exam के प्रश्न पत्र को लेकर वायुसेना का विमान बिहार की राजधानी पटना पहुंचा है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आपको बता दें कि इसको लेकर पटना एयरपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं. विमान के पटना पहुंचने के बाद विमान के अंदर से प्रश्न पत्रों को उतार लिया गया. जिसके बाद उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. जिसके बाद प्रश्न पत्रों को दरभंगा और गया एयरपोर्ट पर भेजा गया. प्रश्न पत्रों को भेजे जाने के बाद संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से प्रश्न पत्रों को सौंपा गया.
21 जून को होनी है NEET परीक्षा
NEET UG Re-Exam का आयोजन 21 जून को होने वाला है. आपको बता दें कि पिछले महीने 3 मई को यह परीक्षा हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. जिसके बाद में परीक्षा को फिर से कराने को लेकर घोषणा की गई थी. इस मामले में CBI जांच कर रही है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
वायुसेना के विमान पहुंचा रहे प्रश्न पत्र
अब इस बार परीक्षा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बार एग्जाम सेंटरों पर एयरफोर्स के विमान प्रश्न पत्र पहुंचा रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में वायुसेना का विमान NEET परीक्षा के प्रश्न पत्रों को लेकर पहुंचा है. जिसके बाद एयरपोर्ट पर इन प्रश्न पत्रों को सुरक्षित उतारा गया है. पटना एयरपोर्ट ने इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
यह भी पढ़ें- दोस्त के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा! प्रेशर से फट गई आंतें; ICU में भर्ती हुआ व्यक्ति
