तमिलनाडु की राजनीति में हलचल के बीच अब थलापति विजय सरकार बनाने जा रहे हैं. विजय की पार्टी TVK को 4 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दे दिया है.

TVK को मिला समर्थन
तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है. चुनाव के बाद नई सरकार के गठन को लेकर अब नई खबर सामने आई है. आपको बता दें कि हलचल के बीच अब थलापति विजय को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिल गया है. आपको बता दे कि वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), CPM और VCK में विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है.
चुनाव के बाद कांग्रेस ने दिया था समर्थन
आपको बता दें कि समर्थन मिलने के बाद में विजय की TVK को बहुमत का आंकड़ा मिल गया है. विजय की पार्टी 108 सीटों को जीतकर एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. आपको बता दें कि विजय की पार्टी के पास 108 सीटें हैं, लेकिन विजय 2 जगहों से चुनाव लड़कर जीते हैं. हालांकि कांग्रेस के समर्थन के बाद उन्हें 5 सीटें मिल गई थीं, जिसके बाद यह आंकड़ा 113 पर पहुंच गया था.
किन पार्टियों ने मिलाया हाथ?
विजय की पार्टी को CPI के 2 विधायकों के साथ CPM के 2 विधायक और VCK के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है. जिसके बाद इन 4 पार्टियों के समर्थन से विजय के पास बहुमत आ गया है. अब विजय के पास 119 सीटें हो गई हैं. जिनमें 108 TVK, 5 इंडियन नेशनल कांग्रेस, 2 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, 2 कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)और 2 विदुथलाई चिरिथागकुल काची शामिल हैं.
शाम को हो सकती है संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
आपको बता दें कि थलापति विजय अब 4 राजनीतिक दलों के समर्थन मिलने के बाद सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं. कई अटकलों के बाद अब उनकी पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) को कई पार्टियों से खुला समर्थन मिल गया है. जानकारी के मुताबिक CPI की वर्किंग कमेटी की बैठक में TVK को समर्थन देने का फैसला लिया गया है. सूत्रों की मानें तो इन सभी दलों के नेता शाम 4.30 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- हरियाणा में 10 मई को नगर निगम चुनाव, सभी कर्मचारियों को मिलेगी पेड लीव; जारी हुआ नोटिफिकेशन
