UP Weather Update: यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज नर्म है और तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. सुबह लोगों को हल्की-हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. इस दौरान बादलों की गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें भी गिर सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो चुका है.
यूपी के मौसम का हाल कैसा है?
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में 10 अप्रैल 2026 को मौसम मुख्यतः गर्म और शुष्क रहेगा. दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी के साथ हल्की धूल भरी स्थिति बन सकती है. किसी भी शहर के लिए IMD ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन मौसम का मिजाज दिन में थोड़ा सख्त रहेगा.
थमेगा बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है. बारिश की वजह से प्रदेश का तापमान भी लुढ़क गया है. हालांकि अब अगले 3-4 दिन यूपी में बारिश थमने वाली है. IMD के अनुसार लखनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो चुका है.अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा.
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 8-10°C और न्यूनतम तापमान में 3-5°C तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है. यानी दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगेंगी.
दिल्ली-NCR-गाजियाबाद-लखनऊ का मौसम
गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और सहारनपुर जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में फिलहाल मौसम साफ है. गाजियाबाद में शुक्रवार (10 अप्रैल) को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. दोपहर में तेज धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो थोड़ी राहत देंगी. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 10 और 11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. 12 से 14 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. इस दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है.
15 अप्रैल से फिर बदल सकता है मौसम
राहत और गर्मी के इस खेल के बीच मौसम विभाग ने एक और संकेत दिया है. 15 अप्रैल के आसपास एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. यदि यह सिस्टम मजबूत रहा, तो महीने के मध्य में एक बार फिर उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आ सकता है. हालांकि, तब तक उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों को भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना करना होगा.
