दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर सोनम वागचुंक से मिलने के लिए पहुंचे है. दोनों के बीच में मुलाकात हो चुकी है. आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देश के बच्चों के लिए अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को सलाम करता हूं. देश में बहुत से टीचर मौजूद है, जो कि पेपर लीक के खिलाफ में आवाज उठाते हैं, लेकिन उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें भी मैं सलाम करता हूं.
साथ ही उन्होंने कहा कि ‘4 अप्रैल 2011 के दिन पर अन्ना हजारे बैठे थे. उस वक्त की सरकार को अपने पर बहुत ही अहंकार था, लेकिन उस वक्त की सरकार अब तक नहीं बची. मैं कहता हूं कि इस सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी की बात सुन लेनी चाहिए. वह सोनम वांगचुक की बातों तो सुन ले, वरना सरकार नहीं बचेगी. अब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए.’
बता दें कि सोनम वांगचुक को 19 दिन हो चुके है भूख हड़ताल के. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई है. अगर उन्हें इलाज नहीं मिला तो जल्द ही उनकी स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी. बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी आज उनसे मुलाकात करके गई है. उन्होंने बात कर कहा है 20 जुलाई को सोनम वांगचुक अपना अनशन को देंगे. हालांकि, सोनम वांगचुक ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है. वह अभी भी अपनी बातों पर टिके हुए है. कई लोग उनसे मिलने के लिए गए है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी फैसला नहीं आया है. अनशन पर बैठने की वजह से उनका वजन गिर गया है. साथ ही उनको चक्कर भी आ रहे हैं. चलने के लिए भी उन्हें सहारा लेना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, कहा- 20 जुलाई को खत्म करेंगे भूख हड़ताल!
